फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंग अनुपात में भारी अंतर देख सीएमओ को फटकारा, बोली आपको लज्जा आनी चाहिए

Tue, 09 May 2017 11:02 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
रीता जोशी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री व जिला प्रभारी रीता बहुगुणा जोशी ने समीक्षा बैठक में लिंग अनुपात में भारी अंतर देख सीएमओ को फटकारा। वहीं दीनदयाल उपाध्याय विद्युतीकरण योजना की धीमी प्रगति से नाराज होकर कार्यदायी संस्था को चेतावनी दी।
विज्ञापन


गल्ला मंडी व मलुही गांव के औचक निरीक्षण में मिलने वाली खामियों पर उन्होंने डीएम को जल्द व्यवस्था दुरुस्त कराने की चेतावनी दी। नैमिष में होने वाले विकास कार्यों की जांच कराने के साथ पर्यटन स्थल घोषित कराने के लिए प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजने की बात कही।

सरायन नदी को नमामि गंगे परियोजना में शामिल कराने के लिए डीएम से रिपोर्ट तलब की। बैठक में अफसरों से सख्त लहजे में कार्यशैली सुधारने को कहा। वह बोलीं, भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं होगा। कानून व्यवस्था चाक-चौबंद करने को तीन साल से जमे पुलिस कर्मियों व अफसरों के तबादले करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा मुख्यमंत्री की मंशा के अनुसार बदलाव नजर आना चाहिए। वह हर महीने जनपद का दौरा कर व्यवस्था परखने आती रहेंगी। कैबिनेट मंत्री व सीतापुर जिला प्रभारी रीता बहुगुणा जोशी मंगलवार को यहां पहुंची। उन्होंने नैमिषारण्य पहुंचकर मां ललिता देवी का दर्शन-पूजन किया।

जिसके बाद लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में सांसद, विधायक और संगठन के पदाधिकारियों संग बैठक कर प्रशासन की कार्य प्रणाली के संबंध में जानकारी हासिल की। फिर गल्ला मंडी का निरीक्षण किया जहां गेहूं पर्याप्त मात्रा में मिला लेकिन किसान व खतौनी नहीं थी।

मलुही में निरीक्षण के समय दोपहर 12 बजे ही सरकारी स्कूल बंद मिला। ग्रामीणों ने बताया मिड-डे मील में हर रोज बच्चों को बिस्कुट थमा दिए जाते हैं। बीएसए का सीयूजी नंबर मिलाने पर बंद मिला। गांव में कच्ची शराब बनने, तालाब पर अवैध कब्जा, सफाई कर्मी न आने और चुनाव जीतने के बाद सांसद के कभी गांव न पहुंचने की शिकायतें आई।

जिला प्रभारी ने सभी कमियों को तत्काल दूर कराने के निर्देश डीएम को दिए। इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में जन प्रतिनिधियों व अफसरों के साथ बैठक कर विकास कार्यों का हाल जाना। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में एक हजार लड़कों के सापेक्ष कम लड़कियाें का आंकड़ा देख सीएमओ डॉ. हरगोविंग सिंह को फटकार लगाई। कहा कि आपको लज्जा आनी चाहिए।   दीनदयाल उपाध्याय विद्युतीकरण योजना की धीमी प्रगति से नाराज जिला प्रभारी ने कार्य संस्था को फटकार लगाई। पावर कॉर्पोरेशन अफसरों को लाइनलॉस व बिजली चोरी रोकने, ट्रांसफार्मर फुंकने पर समय से बदलने और हर हाल में रोस्टर के मुताबिक आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।   उन्होंने कहा कि करोड़ों खर्च के बावजूद नैमिष में विकास नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में यहां विकास कार्यों की जांच कराई जाएगी। बताया कि नैमिष को पर्यटन स्थल घोषित करने के लिए प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जा चुका है।
  साथ ही सरायन नदी के जीर्णोद्धार के लिए कहा इसे नमामि गंगे योजना में शामिल कराया जाएगा। वह बोलीं, तीन साल से डटे पुलिस कर्मियों व अफसरों को हटाया जाए। इस मौके पर सांसद राजेश वर्मा, अंजू बाला, विधायक ज्ञान तिवारी, रामकृष्ण भार्गव, राकेश राठौर, सुनील वर्मा, शशांक त्रिवेदी, डीएम सारिका मोहन, एसपी मृगेंद्र सिंह आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें