9वीं व 11वीं कक्षाओं में एडमिशन पांच अगस्त तक लिए जा सकेंगे। प्रधानाचार्य ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं शुल्क 25 अगस्त तक कोषागार में जमा करने की प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे। यह निर्णय शासन ने कॉलेजों की शिकायतों पर लिया है। इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है।
जयदयाल बालिका विद्यालय ढखिया में मंगलवार को हुई माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक महासभा की बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पंकज पांडेय ने यह जानकारी दी। महामंत्री बेचेलाल भार्गव ने बताया कि बोर्ड परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है।
अब 10 अगस्त तक कॉलेज फीस जमा कर सकेंगे। विलम्ब शुल्क के साथ 16 अगस्त तक जमा किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि 10 अगस्त को वित्त विहीन शिक्षक प्रादेशिक आह्वान पर माध्यमिक शिक्षा परिषद कार्यालय इलाहाबाद पर धरना प्रदर्शन करेंगे।
जिसके जरिए मानदेय सहित मान्यता की धारा में संशोधन की मांग की जाएगी। कृष्ण प्रकाश बाजपेई ने एडमिशन तिथि बढ़वाने के लिए एमएलसी उमेश द्विवेदी का आभार जताया। इस मौके पर संतोष यादव, पुतान तिवारी, रामनिवास सिंह, सुनील यादव आदि मौजूद रहे।