फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पहले क्रेता-विक्रेता सम्मेलन में आएंगे नौ देशों के कारोबारी

Wed, 14 Oct 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खैराबाद। जिले में 24 व 25 अक्तूबर को आयोजित होने वाले प्रथम क्रेता-विक्रेता सम्मेलन में नौ देशों से कारोबारियों के आने की उम्मीद है। इसके साथ ही सम्मेलन में देश के आठ राज्यों के कारोबारियों ने भी आने पर सहमति दी है। वैश्विक बाजार में सीतापुर के दरी उद्योग को नई पहचान दिलाने में यह सम्मेलन महत्वपूर्ण साबित होगा। सीतापुर शिक्षण संस्थान में आयोजित होने वाले इस दो दो दिवसीय क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का आयोजन जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर की पहल व दिशा निर्देशन में हो रहा है।
विज्ञापन

सीतापुर में पहली बार आयोजित हो रहे इस तरह के वैश्विक क्रेता-विक्रेता सम्मेलन के माध्यम से एक जिला एक उत्पाद में शामिल दरी उद्योग को एक नई पहचान मिलने की उम्मीद है। ओडीओपी के दरी उद्योग को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने के लिए यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सीतापुर की नक्काशी वाली हस्तकला से तैयार की गईं खूबसूरत डिजाइनर दरियां इस प्रदर्शनी में चमक बिखेरने के लिए तैयार हैं। आयोजन स्थल पर कुल 45 स्टाॅल लगाए जाएंगे। इनमें से 35 स्टॉल ओडीओपी दरी उद्योग के होंगे। नौ देशों और भारत के आठ राज्यों से 26 उद्यमियों के इसमें शामिल होने की उम्मीद है। सहायक आयुक्त संजीव सिंह ने बताया कि सम्मेलन से जुड़ी सभी तैयारियों को 23 अक्तूबर तक पूरा करा लिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें