सीतापुर के महोली में डिवाइडर पर चढ़ गई बस
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ से लखनऊ की ओर जा रही परिवहन निगम की वातानुकूलित बस कस्बे में हाइवे पर बने डिवाइडर पर चढ़ गई। सोमवार सुबह हुई इस घटना में हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। मामूलीरूप से कई यात्रियों को चोटें आईं हैं।
अवध डिपो की बस भोर के करीब तेज रफ्तार से लखनऊ की ओर जा रही थी। कस्बे के देवेंद्रा गैस एजेंसी के सामने अचानक एक ट्रैक्टर ट्रॉली सामने आ गई। जिसे बचाने के चक्कर में ड्राइवर की तरफ का पूरा हिस्सा डिवाइडर के ऊपर चढ़ गया। डिवाइडर के ऊपर लगे बिजली के खंभे को तोड़ती हुई बस डिवाइडर में फंस गई।