फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस डिवाइडर पर चढ़ी, कई चोटिल

Mon, 12 Jun 2017 10:29 PM IST
सीतापुर
विज्ञापन
सीतापुर के महोली में डिवाइडर पर चढ़ गई बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ से लखनऊ की ओर जा रही परिवहन निगम की वातानुकूलित बस कस्बे में हाइवे पर बने डिवाइडर पर चढ़ गई। सोमवार सुबह हुई इस घटना में हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। मामूलीरूप से कई यात्रियों को चोटें आईं हैं।
विज्ञापन


अवध डिपो की बस भोर के करीब तेज रफ्तार से लखनऊ की ओर जा रही थी। कस्बे के देवेंद्रा गैस एजेंसी के सामने अचानक एक ट्रैक्टर ट्रॉली सामने आ गई। जिसे बचाने के चक्कर में ड्राइवर की तरफ का पूरा हिस्सा डिवाइडर के ऊपर चढ़ गया। डिवाइडर के ऊपर लगे बिजली के खंभे को तोड़ती हुई बस डिवाइडर में फंस गई।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें