फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने घर में घुस गवाह को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
हरगांव/झरेखापुर (सीतापुर)। कई माह पूर्व हुए बवाल के मामले में गवाह बनना एक युवक को भारी पड़ गया। गवाही देने से मना करने के बावजूद नहीं मानने पर गुस्साए दबंगों ने शनिवार देर रात लाठी-डंडों से लैस होकर युवक के घर पर हमला बोल दिया। दबंगों ने लाठियों और ईंट-पत्थर से हमला करने के बाद गोली मार दी। गोली से लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी हरगांव से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

इस मामले में पीड़ित ने पूर्व प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। हरगांव इलाके के सुल्तानपुर गांव निवासी अशफाक (28) शनिवार की देर रात घर पर था। आरोप है कि देर रात गांव के पूर्व प्रधान ने भाइयों व परिवार वालों के साथ मिलकर उसके घर की घेराबंदी कर अंदर दाखिल हुए। लाठी-डंडों और ईंट-पत्थर से उस पर हमला कर दिया।
किसी तरह जान बचाकर भाग रहे अशफाक को दबंगों ने गोली मार दी। गोली युवक के कंधे में जा लगी, इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। युवक मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। घायल युवक को हरगांव सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां पर उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती अशफाक का कहना है कि करीब छह माह पूर्व गांव के ही पुष्पेंद्र व पूर्व प्रधान कमलेश मौर्य के बीच विवाद हुआ था, जिसमें दोनों ओर से मारपीट हुई थी। फायरिंग भी हुई थी। इस मामले में वह पुष्पेंद्र की ओर से गवाह था। आरोप है कि उसे पूर्व प्रधान कमलेश गवाही देने से मना कर रहा था। न मानने पर कई बार धमकियां भी दी थीं। आरोप है कि इन्हीं धमकियों के बाद शनिवार रात इन लोगों ने हमला कर दिया। जख्मी युवक का आरोप है कि पहले लाठियों व ईंट पत्थर से हमला किया।
जब वह बचने के लिए भागा तो पूर्व प्रधान ने उसे गोली मार दी। इस मामले में उसने पूर्व प्रधान कमलेश, राकेश, नितिन, बेचेलाल के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ हरगांव ओपी तिवारी का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर नितिन व बेचेलाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हैं। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें