फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी के साए में लखनऊ पहुंची मरीजों की सांसें

विज्ञापन
हाइवे से चल कर सीतापुर की तरफ जाता हुआ ऑक्सीजन टैंकर।(संवाद) - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। कोरोना काल में टूटती सांसों का सुरक्षा का कवच बनी आक्सीजन का संकट गहराता जा रहा है। लोग एक-एक सिलेंडर के लिए इधर से उधर दौड़ लगा परेशान हो रहे हैं। अस्पतालों में आक्सीजन मिलना मरीजों के लिए संजीवनी से कम नहीं साबित हो रहा। इसके चलते ही गुरुवार को शाहजहांपुर से आक्सीजन लेकर निकले एक टैंकर की सुरक्षा में हाईवे के थानों की पुलिस को पूरी मुस्तैदी के साथ जुटना पड़ा।
विज्ञापन

संबंधित थानों की पुलिस ने आक्सीजन लेकर जा रहे टैंकर को अपनी सुरक्षा में लेकर जिले से पार कर लखनऊ सीमा में पहुंचाया। आक्सीजन सिलेंडर को लेकर इस समय लखनऊ में हाहाकार मचा हुआ है। लोगों की जान बचाने के लिए सरकार आक्सीजन की आपूर्ति सामान्य बनाने को हर संभव प्रयास में जुटी है। इसी कड़ी में गुरुवार को एक टैंकर शाहजहांपुर से जिले की सीमा में पहुंचा।
महोली इलाके में पहुंचने पर महोली कोतवाल संजय पांडेय, शहर कोतवाली इलाके में पहुंचने पर शहर कोतवाल टीपी सिंह ने अपनी सुरक्षा में ट्रक को खैराबाद टोल प्लाजा तक पहुंचाया। इसी तरह से आगे कमलापुर एसओ, सिधौली कोतवाल ने अपने-अपने क्षेत्र से टैंकर को निकलवाया। अटरिया एसओ अरविंद कटियार ने टैंकर को इटौंजा टोल प्लाजा पार कराकर लखनऊ की सीमा में भेजा।
विज्ञापन

इसके बाद टैंकर की सुरक्षा में लखनऊ पुलिस का स्कॉट लगा। शहर कोतवाल टीपी सिंह ने बताया कि आक्सीजन लेकर जा रहे टैंकर को रास्ते में कोई समस्या न हो। कहीं पर कोई अवरोध उतपन्न न हो। भीड़-भाड़ में न फंसे। इसलिए पुलिस को लगाया गया था। टैंकर को बिना किसी बाधा के लखनऊ सीमा में कर दिया गया है।
एसडीएम और कोतवाल की मौजूदगी में बंटे सिलेंडर
कोरोना के बुरे दौर में आक्सीजन की जरूरत उनसे पूछो, जो एक-एक सिलेंडर के लिए परेशान हैं। दोगुना से लेकर दसगुना तक पैसे देने के लिए तैयार हैं। ऐसे में आक्सीजन सिलेंडर किसी गलत व्यक्ति के हाथ में न पहुंच जाए, इसको लेकर कड़ी निगरानी शुरू हो गई है। गुरुवार को लोहारबाग में एक सप्लायर की दुकान पर उतरे सिलेंडर को बंटवाने के लिए एसडीएम, शहर कोतवाल टीपी सिंह डटे रहे। सिलेंडर की गाड़ी आते ही इन लोगों को बताया गया कि पॉजिटिव रिपोर्ट और आधार कार्ड लेकर आओ, तब आक्सीजन सिलेंडर मिलेेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें