फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गबन के आरोप में शाखा प्रबंधक निलंबित

Sat, 18 Jun 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बैंक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिला सहकारी बैंक की प्रबंध कमेटी ने गबन के आरोप में शाखा प्रबंधक मतुआ मिश्रीलाल को निलंबित कर दिया है। वहीं लक्ष्य से कम वसूली पर चिंता जाहिर की गई। वसूली में तेजी लाने व निरीक्षण का रोस्टर तय किया गया। अध्यक्ष नीरज कुमार वर्मा ने बताया कि बैठक में कर्मचारियों की पदोन्नति का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा बैंकों का नियमित निरीक्षण किया जाएगा। इसका रोस्टर तय कर दिया गया है। एक अप्रैल 2010 से 31 मार्च 2016 तक के समस्त मदों का ऑडिट कराया जाएगा। वहीं खाता धारकों को हो रही असुविधा को लेकर प्रत्येक समिति पर बैंक मित्र तैनात होंगे।

शाखाओं को कंप्यूटरीकरण करने से पूर्व उनके स्थान परिवर्तित किए जाएंगे। शाखा रिखौना की सबसे कम वसूली पर शाखा प्रबंधक अजय श्रीवास्तव को चेतावनी दी गई कि वह लक्ष्य के अनुरूप वसूल कर ले। वरना उन्हें निलंबित कर दिया जाएगा। अब ऋण की स्वीकृति के लिए एक कमेटी बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें