फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: घर से खेलने निकले बालक की नाले में डूबने से मौत

Tue, 04 Aug 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। बिसवां इलाके के मोहल्ला जुलाही टोला निवासी सलमान (7) की सोमवार को एक नाले में डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए देर रात नौ बजे नमाज के बाद अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन




परिजनों के अनुसार सलमान खेलते समय नाले के पास चला गया था। अचानक वह नाले में गिर गया। गिरने के बाद उसने निकलने की कोशिश की, लेकिन वह खुद को बचा नहीं पाया डूबने से उसकी मौत हो गई।

सूचना पर स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस को मामले की कोई जानकारी नहीं दी। शव को घर पर ले आए। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी पर कस्बा चौकी इंचार्ज सुधाकर सिंह मृतक के घर पहुंचे तो परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।
विज्ञापन



प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सलमान खेलते समय अचानक करीब छह से सात फीट गहरे नाले में गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसकी तलाश शुरू की, लेकिन काफी देर तक उसका कोई पता नहीं चल सका। कुछ समय बाद उसका शव नाले में ट्रांसफार्मर के पास मिला। स्थानीय लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने नगर पालिका व ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि नाले पर सुरक्षा के लिए पत्थर या स्लैब कई जगह पर नहीं रखे। नगर पालिका ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते नाले को ढका गया होता तो मासूम की जान बचाई जा सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें