इमलिया सुल्तानपुर में पंचम फिलिंग सेंटर के सामने झुका खड़ा बिजली का पोल। संवाद
इमलिया सुल्तानपुर। सीतापुर से छोटी काशी गोला जाने वाले मार्ग पर लगा बिजली का पोल कांवड़ियों के लिए खतरा बना हुआ है। जर्जर पोल के पास से ही तमाम कांवड़िये जलाभिषेक करने रोजाना गोला जाते हैं। इमलिया सुल्तानपुर स्थित पंचम फिलिंग सेंटर के सामने लगा एचटी लाइन का पोल करीब तीन वर्ष पूर्व आंधी में गिर गया था, जिससे आपूर्ति बाधित हो गई थी। इस पर बिजली विभाग ने नया पोल न लगाकर उसी पोल को खड़ा कर दिया। पोल कमजोर था, इसलिए उसके सपोर्ट में पुराना सीमेंटेड पोल खड़ा करके बांध दिया। यह सड़क की ओर झुका हुआ है।
तीन साल बीत जाने के बाद भी विभाग ने उसकी सुध नहीं ली है, जबकि सीतापुर से छोटी काशी गोला के लिए श्यामनाथ व नैमिषारण्य से शिव भक्त कांवड़ लेकर इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं। ऐसे में कांवड़ियों के लिए खतरा बना हुआ है।