फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: रंपा महल को कब्जा मुक्त कराते हुए किया गया सील

Thu, 30 Apr 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
सीतापुर में बृहस्पतिवार को रंपा महल के अंदर जातीं सिटी मजिस्ट्रेट, ईओ व अन्य। - संवाद 
विज्ञापन
सीतापुर। शहर के ऐतिहासिक रंपा महल में लगे कब्जेदारों के ताले तोड़कर प्रशासन ने बृहस्पतिवार को इमारत कब्जा मुक्त करा दी। प्रशासन ने अपना ताला लगाकर रंपा महल को सील कर दिया। सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में वीडियोग्राफी कराते हुए कार्रवाई पूरी की गई।
विज्ञापन


कागजी अड़चनों को पूरा कर रंपा महल को कब्जा मुक्त कराने में प्रशासन को चार महीने का समय लगा। इस कार्रवाई से शहर में नजूल भूमि पर बने आवासीय व व्यावसायिक भवनों के कब्जा मुक्त कराए जाने की कवायद को गति मिलती नजर आ रही है।

नगर पालिका प्रशासन की ओर नजूल भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए 8 जनवरी को रंपा महल खाली करने का नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद कागजी व कानूनी अड़चनों के कारण करीब चार माह बीत गए और रंपा महल खाली नहीं कराया जा सका।
विज्ञापन


प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद रंपा महल खाली कराने की कवायद शुरू की गई। बृहस्पतिवार को सिटी मजिस्ट्रेट मीनाक्षी पांडेय व अधिशासी अधिकारी वैभव त्रिपाठी पुलिस बल के साथ रंपा महल खाली कराने पहुंचे।

अधिकारियों ने इमारत में पड़े कब्जेदारों के ताले तोड़वाने के बाद पूरे परिसर की जांच कराई। इसके बाद नगर पालिका ने अपने ताले लगाकर रंपा महल को सील कर दिया। इस दौरान किसी भी प्रकार के विरोध या अव्यवस्था से निपटने के लिए पुलिस बल मुस्तैद रहा।
विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि रंपा महल पर लंबे समय से चले आ रहे कब्जे खत्म कर सरकारी संपत्ति को सुरक्षित कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें