फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: फंदे से लटका मिला लापता युवक का शव

Mon, 24 Aug 2026 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
संदना में युवक की मौत के बाद गमगीन परिजन ।  - संवाद 
विज्ञापन
संदना। इलाके के शिवपुरी मजरा धवरपारा गांव निवासी बृजेश (30) का शव रविवार सुबह गांव से कुछ दूर खेत में लगे पेड़ पर फंदे से लटका मिला। बृजेश की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार बृजेश 19 अगस्त की सुबह करीब चार बजे नित्यक्रिया के लिए घर से निकले थे। इसके बाद वह लापता हो गए। उनकी मां मीरा की तहरीर पर उसी दिन संदना थाने में गुमशुदगी दर्ज कर ली गई थी। इसके बाद पुलिस के साथ वन विभाग की टीम ने भी आसपास के जंगल और खेतों में उसकी तलाश की थी, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका था।

रविवार को ग्रामीणों ने गन्ने के खेत के बीच यूकेलिप्टस के पेड़ पर फंदे से शव लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। शव कई दिन पुराना होने के कारण खराब हो चुका था। पुलिस के साथ ही फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। थानाध्यक्ष प्रिंस सोनकर ने बताया कि परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृजेश के परिवार में मातम पसरा हुआ है। बृजेश का चार वर्षीय एक पुत्र है। पिता की मौत से मासूम के सिर से पिता का साया उठ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें