फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: नहर पटरी के किनारे युवक का शव मिला

Fri, 18 Sep 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिसवां। क्षेत्र में बुधवार देर रात शारदा सहायक नहर की पटरी के किनारे करीब 40 वर्षीय अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। शव पुरैनी पुल से सदरपुर जाने वाले मार्ग पर करीब 300 मीटर आगे पड़ा था। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर मृतक की शिनाख्त का प्रयास शुरू कर दिया है। पुलिस के अनुसार मृतक के मुंह से खून निकला हुआ था।
विज्ञापन



हालांकि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी अभी नहीं हो सकी है। युवक सफेद बनियान, सफेद शर्ट और नीली पैंट पहने था। मौके से सफेद गमछा और भूरे रंग की चप्पल भी मिली है। सीओ हर्षित चौहान ने बताया कि पुलिस आसपास के गांवों में पूछताछ कर शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें