फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: फंदे से लटकता मिला शव, शरीर पर चोट के निशान

Fri, 23 Oct 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद। मरहमतनगर निवासी प्राची तिवारी (23) का शव बृहस्पतिवार को घर के अंदर कमरे में पंखे से लटकता मिला।
विज्ञापन

मृतका के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ससुराल पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
देवा उखड़ी निवासी अनिल कुमार तिवारी के अनुसार उन्होंने अपनी बेटी प्राची तिवारी की शादी 13 फरवरी 2025 को महमूदाबाद के मरहमतनगर निवासी कमल मिश्र से की थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन 10 लाख रुपये नकद और अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए प्राची को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर शाम प्राची का शव घर के अंदर कमरे में पंखे से लटकता मिला। मायके पक्ष के लोग जब मौके पर पहुंचे तो शव घर के बाहर बरामदे में रखा हुआ था। पिता अनिल कुमार तिवारी ने पति कमल, ससुर विशुन, सास पूनम, सिधौली के गोपालपुर भट्ठा निवासी ननद उमा, ननदोई वासू उर्फ रामजी, अनुराग यादव समेत आठ लोगों के खिलाफ तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीओ कपूर कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें