फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बेकाबू कार की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत

Fri, 23 Oct 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर। खानियापुर चौराहे के पास शुक्रवार को अनियंत्रित कार की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत हो गई। साइकिल सवार को टक्कर मारने के बाद कार ई रिक्शा से टकराकर सड़क किनारे मैदान में उतर गई। हादसे में ई रिक्शा सवार दो लोग भी घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार चौराहे के पास कहारनपुरवा मजरा पिपरिया निवासी लल्लन (60) साइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान वह एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गए। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद कार ई-रिक्शा से टकरा गई। ई-रिक्शा पलटने से उसमें सवार लखीमपुर खीरी के खानीपुर खमरिया निवासी रामपाल (25) और अंकुर (30) घायल हो गए। इसके बाद कार सड़क किनारे मैदान में उतर गई। हादसे के बाद चालक मौके से कार छोड़कर भाग निकला। कार में सवार एक बुजुर्ग भी चोटिल हो गए।
घायलों को सीएचसी नकहा में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने साइकिल सवार लल्लन को मृत घोषित कर दिया। सीओ अभिषेक ने बताया कि हादसे के बाद कार को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें