फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: फंदे से लटके मिले किशोरी व युवक के शव

Tue, 08 Apr 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महोली/लहरपुर (सीतापुर)। जिले में महोली व लहरपुर थाना क्षेत्र में एक किशोरी व युवक के शव फंदे से लटके मिले। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।महोली के लालनपुर गांव निवासी खुशीराम गांव के बाहर झोपड़ी डालकर अपनी दूसरी पत्नी व पुत्री के साथ रहते हैं। उनका पुश्तैनी घर गांव के अंदर है, जहां उनकी पत्नी अपने बच्चों के साथ रहती हैं।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह खुशीराम और उनकी पत्नी खेतों में सिंचाई करने गए थे। घर पर पुत्री पूजा (14) अकेली थी। जब दंपती खेत से वापस आए तो उन्हें पूजा का शव झाेपड़ी के अंदर फंदे पर लटका मिला। पिता के मुताबिक अज्ञात कारणों के चलते पूजा ने आत्महत्या कर ली है। इंस्पेक्टर दिलीप कुमार चौबे ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उधर, लहरपुर के महमूदपुर गेरूही गांव निवासी प्रेम प्रकाश वर्मा (32) का शव ग्रामीणों ने पेड़ पर फंदे के सहारे लटका देखा तो पुलिस व परिजनों को जानकारी दी। इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों ने फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाया है। आर्थिक तंगी से परेशान रहते थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें