महमूदाबाद (सीतापुर)। बरात से आए बैने को खाने से मंगलवार को पांच लोग बीमार हो गए। मोहल्ला खेदौरा निवासी जुबैर की बरात सोमवार को बाराबंकी की फतेहपुर तहसील गई थी।
परिजनों ने बताया कि वहां से बैने के रूप में जर्दा (मीठे चावल) आए थे। उसको खाने से अटरिया के गांव उनई निवासी मेसरजहां, शहीद, शकीना, महक व मानपुर निवासी बिस्मिला की तबियत अचानक खराब हो गई। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है।