फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: जांच में नहीं मिली डीजल की कालाबाजारी

Tue, 10 Mar 2026 10:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद। कस्बे के एक मकान से डीजल बेचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक व लेखपाल ने पुलिस की मौजूदगी में कस्बा निवासी मोहम्मद फारूक के घर में जांच की। जांच टीम को यहां कालाबाजारी के साक्ष्य नहीं मिले हैं।
विज्ञापन


मोहम्मद फारूक के घर नायब तहसीलदार बिसवां सुधीर कुमार, पूर्ति निरीक्षक मंजूषा तिवारी, लेखपाल नीलेश कुमार यादव और थानाध्यक्ष सदरपुर मुकेश वर्मा ने जांच की। जांच टीम को घर के अंदर एक कंटेनर में महज 25 लीटर डीजल रखा मिला। मोहम्मद फारूक ने बताया कि यह डीजल अपने निजी कार्य के लिए रखे हुए हैं। उनके पास जनरेटर है। इसके अलावा आरामशीन और कई बीघा खेती है। इस वजह से उन्हें डीजल की आवश्यकता पड़ती है। अधिकारियों को मौके पर डीजल की कालाबाजारी नहीं मिली। रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें