सीतापुर। सीएए कार्यक्रम की तैयारियां कर लौट रहे एक भाजपा नेता की कार रोक कुछ बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी। भाजपा नेता ने केस दर्ज कराया है। कमलापुर इलाके के किधौलिया गांव निवासी व भाजपा नेता पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बीते दिन उन्होंने सिधौली की एक बैंक शाखा से कुछ रुपये निकाले। उसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं से चर्चा की।
जब सिधौली इलाके में कमोलिया मोड़ के पास पहुंचे, तभी बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने बाइक लगाकर कार रोक दी। जान से मारने की धमकी देते हुए असलहे लहराए। उन्होंने कार भगा दी। यूपी 112 को फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा। कोतवाली पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है।