फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी गहने और लग्जरी कारों की हैं शौकीन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। महमूदाबाद से भाजपा प्रत्याशी आशा मौर्या ने नामांकन के साथ चल और अचल संपत्ति का ब्यौरा दाखिल किया है। इसके अनुसार उनके पास सवा पांच लाख के गहने हैं। जबकि दो लग्जरी कारें हैं। रिवॉल्वर का लाइसेंस भी है। उनके पति के पास 50 हजार के गहने व दो नाली बंदूक और बाइक है।
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी आशा मौर्या के पास एक करोड़ से अधिक की चल संपत्ति है। पति के पास दो लाख से अधिक चल संपत्ति है। उनके पास सौ ग्राम सोना और पांच सौ ग्राम चांदी के गहने हैं। इनकी कीमत पांच लाख 25 हजार रुपये है। उनके पति के पास 20 ग्राम सोने की अंगूठी व चैन है। जिसकी कीमत 50 हजार रुपये है। आशा मौर्या दो वाहनों की मालिक हैं। जबकि उनके पति के पास बाइक है। प्रत्याशी आशा मौर्या तीन करोड़ 80 लाख और उनके पति 76 लाख अचल संपत्ति के मालिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें