फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिसवां ब्नॉक के बूथ पर हैं सबसे ज्यादा मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। एमएलसी चुनाव के लिए नौ अप्रैल को 20 बूथों पर मतदान होगा। इसे निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पादित कराने के लिए प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही है। बूथवार कुल कितने मतदाता मतदान करेंगे। इसका निर्धारण किया गया है। सर्वाधिक 277 मतदाता ब्लॉक बिसवां दफ्तर में बनाए गए बूथ पर वोट डालेंगे, जबकि सबसे कम 111 मतदाता जिला पंचायत दफ्तर स्थित नेहरू हाल के मतदेय स्थल पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कुल 3891 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से सदस्य के चुनाव (एमएलसी) के लिए भाजपा के पवन सिंह चौहान, सपा के अरुणेश कुमार यादव और निर्दलीय अरुण कुमार चुनाव मैदान में हैं। असली मुकाबला भाजपा और सपा प्रत्याशी के मध्य है। नौ अप्रैल को मतदान के बाद प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में कैद हो जाएगा। मतदान के लिए प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
इसके लिए 20 बूथ बनाए गए हैं। यहां 3891 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिला पंचायत दफ्तर में स्थित नेहरू हाल में सबसे कम 111 मतदाता मतदान करेंगे। क्षेत्र पंचायत ऐलिया के दफ्तर स्थित इमलिया सुल्तानपुर में 177 मतदाता, ब्लॉक खैराबाद दफ्तर में 212 मतदाता, ब्लॉक हरगांव दफ्तर में 202 मतदाता, ब्लॉक परसेंडी दफ्तर में 193 मतदाता, ब्लॉक लहरपुर दफ्तर में 180 मतदाता, ब्लॉक मिश्रिख दफ्तर में 192 मतदाता, ब्लॉक मछरेहटा दफ्तर में 169 मतदाता, ब्लॉक महोली दफ्तर में 174 मतदाता, ब्लॉक संदना दफ्तर में 193 मतदाता, ब्लॉक बेहटा दफ्तर में 219 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

ब्लॉक रेउसा दफ्तर में 239 मतदाता, ब्लॉक सांडा दफ्तर में 188 मतदाता, ब्लॉक बिसवां दफ्तर में 277 मतदाता, ब्लॉक कमलापुर दफ्तर में 180 मतदाता, ब्लॉक रामपुर मथुरा दफ्तर में 189 मतदाता, ब्लॉक महमूदाबाद दफ्तर में 198 मतदाता, ब्लॉक पहला दफ्तर में 186 मतदाता और ब्लॉक सिधौली दफ्तर में 202 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें