फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। आरोपियों के कब्जे से सात बाइकें बरामद हुई हैं। दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है। गिरोह में शामिल अन्य की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाल टीपी सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने इलाके के कनवाखेड़ा हाईवे मोड़ के पास दबिश दी। जहां पर कोतवाली देहात इलाके के सलेमपुर निवासी आरिफ, शहर कोतवाली इलाके के सिविल लाइंस निवासी सिकंदर उर्फ समीर को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की सात बाइकें बरामद हुई हैं।
कोतवाल टीपी सिंह ने बताया कि आरोपियों ने कुबूला कि चोरी की गई बाइकों की पहचान छुपाने के लिए वह लोग नंबर प्लेट व चेचिस नंबर बदल देते थे। बरामद बाइकें सीतापुर के अलावा, लखनऊ, दिल्ली से भी चोरी की गई थी। बताया कि चोर इन बाइकों को कम दामों पर बिना लिखापढ़ी के बेच देते थे। चोरी करके छिपाकर रखी गईं बाइकों को भी बेचने की प्लानिंग थी, लेकिन इससे पहले ही मामला पकड़ में आ गया।
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें