फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर अंतरजनपदीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो चोरों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी की 12 बाइकें बरामद की। शातिर चोरों का नेटवर्क सीतापुर के अलावा लखनऊ, लखीमपुर से लेकर रायबरेली तक फैला था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाल टीपी सिंह ने बताया कि बाइक चुराने वालों की तलाश में पुलिस गोपनीय तरीके से जाल बिछाकर काम कर रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने शहर के बहुगुणा चौराहे के पास दबिश दी, जहां से पुलिस ने हरगांव इलाके के मोहरसा निवासी महताब उर्फ छोटे, मुद्रासन गांव निवासी मंटर उर्फ सियाराम को गिरफ्तार किया। मौके से दोनों के कब्जे से एक बाइक बरामद हुई। जांच में वह चोरी की पाई गई। दोनों से कड़ाई से पूछताछ की गई।
चोरों ने कई और बाइकें चुराना कुबूला है। दोनों के कब्जे में चोरी की 11 और बाइकें है, जो चोरी के बाद बेचने के लिए छिपाकर रखी हुई है। कोतवाल टीपी सिंह ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 11 और बाइकें बरामद की गई है। कुल 12 बाइकें चोरी की मिली हैं। 11 बाइकें आरोपी महताब के घर से बरामद हुई हैं।
विज्ञापन

पूछताछ में चोरों ने बताया कि बरामद हुई बाइकों को इन लोगों ने सीतापुर के अलावा रायबरेली, लखीमपुर, लखनऊ, गोला समेत कई स्थानों से चुराई थी। पूछताछ में कुबूला कि बाइकों को चोरी करने के बाद वे लोग अपने चिह्नित स्थानों पर लाकर छिपा देते थे। इसके बाद बाइक खरीदने वाले ग्राहकों की तलाश में निकलते थे। मौका मिलते ही जो भी जरूरतमंद मिल जाता था, उससे उसी हिसाब से डील कर बेच देते थे। बाइक बेचने से जो रकम मिलती थी, वह सभी लोग आपस में बांट लेते थे।
बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करने वाली पुलिस टीम में शहर कोतवाल टीपी सिंह, एसआई शशांक पांडेय, विकास यादव, प्रदीप कुमार, सिपाही संदीप कुमार, अक्षय कुमार, प्रशांत शेखर सिहं, सोनल कुमार, अशोक कुमार शामिल रहे।
चोरों पर लगेगा गैंगेस्टर
बाइक चोर गिरोह के सदस्यों ने कुबूला कि बाइकों की पहचान छिपाने के लिए नंबर भी बदल देते थे। कोतवाल ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की जाएगी। गैंगेस्टर लगाने के बाद अपराध से अर्जित की गई इनकी संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई भी की जा सकती है। पुलिस अब इस गैंग में शामिल अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है। पूछताछ में चोरों ने कुछ अन्य साथियों के नाम कुबूले हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें