फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में काम करने से मना करने पर महिला को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में बीती रात दबंग ने एक महिला को गोली मारकर घायल कर दिया। महिला का कुसूर सिर्फ इतना था कि उसने मजदूरी करने से इनकार कर दिया था। इससे गुस्साए दबंग ने वारदात को अंजाम दिया। गोली लगने से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली महमूदाबाद इलाके के गांव शादीपुर मजरा सैदपुर निवासी सुनीता (30) को दबंग ने अवैध असलहे से गोली मार दी। गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल अवस्था में महिला को महमूदाबाद सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी हालत को नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है।
घटना की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी रंजीत और उसके बेटे राज के खिलाफ हत्या के प्रयाय का केस दर्ज कर लिया है। कोतवाल अनिल पांडेय ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

ब्याज के बदले फसल काटने का बनाया दबाव
घटना को लेकर भजन लाल ने बताया कि शनिवार रात गांव के ही निवासी रंजीत अपने बेटे राज वर्मा के साथ उसके घर आया और कहने लगा कि उसके पिता राममिलन ने 50 हजार रुपये उधार लिए थे। रुपये लौटा दिए हैं, लेकिन ब्याज अभी तक नहीं दिया है। आरोप है कि ब्याज के बदले मेंथा की फसल काटने को कहा और गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि उसकी बहन संगीता ने विरोध किया, इस बीच उसकी पत्नी सुनीता आ गई। उसे गोली मार दी, इससे वह घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें