फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Tue, 01 Apr 2025 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। बिसवां के गांव राजाडीह के पास मंगलवार को बाइक सवार दो लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। थाना मानपुर इलाके के गांव भूईलाकला निवासी अमित कुमार (20) अपने साथी थाना रामपुरकला के गांव फरीदपुर निवासी त्रिलोकी (45) के साथ बिसवां-सिधौली मार्ग से होकर बिसवां की तरफ पूजा के लिए फूल लेने आए थे।
विज्ञापन

वह वापस अपनी बुआ के यहां फरीदपुर जा रहे थे। इसी बीच गांव राजाडीह के निकट पीछे से अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार अमित की मौके पर ही मौत हो गई। त्रिलोकी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज बिसवां सीएचसी में जारी है। सीओ बिसवां सतीश शुक्ला ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


सड़क हादसे में पांच घायल
सीतापुर। महमूदाबाद में लखनऊ मार्ग पर नहर कोठी के पास बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। लखनऊ के मडियांव निवासी अंकित (22) अपनी चचेरी बहन अंजू व शिवानी के बाइक से साथ आ रहे थे। टक्कर लगने के बाद अंकित को लखनऊ के ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। अंकित ने बताया की वह अपनी बहनों के साथ संकटा देवी मंदिर आ रहे थे। पिसावां के जलालनगर निवासी सेमुल (18) गांव के ही अयान (17) के साथ बाईक से पिसावां ईद मिलन के लिए जा रहे थे। बरम्हौला गांव के निकट पिसावां की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाईक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों लोग जख्मी हो गए। दोनों का इलाज जारी है। कार चालक को ग्रामीणों ने हरदोई के गोपामऊ से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें