फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पोल से टकराई बाइक, दिल्ली निवासी युवक की मौत

Thu, 15 Jan 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिसावां (सीतापुर)। संकेतक पोल से बाइक टकराने के कारण दिल्ली निवासी एक युवक की मौत हो गई। दिल्ली के बेगमपुर थाना, बेगमबिहार निवासी अवधेश (22) दिल्ली में ही मजदूरी करते थे। उनके साथ ही पिसावां देवरिया फखरपुर निवासी श्री राम भी काम करते हैं।
विज्ञापन

श्रीराम की तबीयत बिगड़ने पर अवधेश चार दिन पहले उन्हें छोड़ने देवरिया आए थे। बृहस्पतिवार को वह किसी काम से बाइक पर सवार हो जल्लापुर की ओर जा रहे थे। अचानक उनकी बाइक संकेतक पोल से टकराकर गिर गई।
हादसे में अवधेश घायल हो गए। उनको अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने अवधेश को मृत घोषित कर दिया है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि अवधेश के बहनोई ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें