फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महमूदाबाद के लोगों को मिलेगी बेहतर आपूर्ति

Thu, 02 Mar 2017 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
electricity - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
अब महमूदाबाद के लोगों को बेहतर बिजली आपूर्ति मिलेगी। यहां के बाशिंदों को इससे निजात दिलाने को पावर कॉर्पोरेशन ने नई एक्स्ट्रा हाईटेंशन लाइन (132 केवीए) खींची है। चार मार्च को इस नई लाइन में करंट प्रवाहित होगा।
विज्ञापन


पावर कॉर्पोरेशन ने महमूदाबाद की जनता से नई लाइन व टावरों के दोनों तरफ तकरीबन साढ़े सत्रह मीटर की दूरी बनाए रखने की नसीहत दी है। ताकि कोई अप्रिय घटना न होने पाए।

मालूम हो कि अभी तक महमूदाबाद को सिधौली से बिजली सप्लाई की जा रही थी। जिससे यहां लो वोल्टेज व लोकल फाल्ट की समस्या बनी रहती है। यहां के लोगों द्वारा काफी समय से शासन व प्रशासन से लो-वोल्टेज व लोकल फॉल्ट की समस्या से निजात दिलाने की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन


इसे देखते हुए पावर कॉर्पोरेशन ने सिधौली-महमूदाबाद तक नई विद्युत लाइन खींचने की कार्ययोजना तैयार की थी। शासन से मंजूरी मिलने के बाद कॉर्पोरेशन ने सिधौली-महमूदाबाद तक नई पारेषण लाइन तैयार की है।

एक्स्ट्रा हाईटेंशन लाइन में चार मार्च को करंट दौड़ाया जाएगा। यह लाइन चालू होते ही महमूदाबाद के लोगों को 132 केवीए उपकेंद्र से बिजली मिलने लगेगी। विद्युत पारेषण खंड के अधिशासी अभियंता एसके सिंह ने बताया कि सिधौली से महमूदाबाद तक नई बनी यह लाइन दो दर्जन से अधिक गांवों से होकर गुजरेगी।

इसे चार मार्च को ऊर्जीकृत किया जाएगा। इसे लेकर इस क्षेत्र के गांवों के लोगों से कहा गया है कि वह लाइन व टावर के दोनों तरफ 17.5-17.5 मीटर की दूरी बनाकर रखें। यहीं नहीं कॉरिडोर में किसी भी प्रकार का निर्माण व वृक्षारोपण भी न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें