फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव रख किया चौकी का घेराव, किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुतुबनगर (सीतापुर)। संदना थाना क्षेत्र में बुधवार को पेड़ से लटकते मिले शव के मामले में मृतक के परिजनों ने पिसावां क्षेत्र में स्थित कुतुबनगर चौराहे पर बृहस्पतिवार को शव रखकर जमकर हंगामा किया। चौकी का घेराव करते हुए परिजनों ने मृतक की पत्नी और उसके जीजा पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंचे सीओ मिश्रिख ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। पुलिस ने दोनों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बुधवार को संदना इलाके के रलहुवापुर गांव निवासी लल्लन पुत्र मदारी (25) का शव बुधवार को महसूई गांव में एक बाग में पेड़ से लटकता मिला था। मृतक अपनी ससुराल महसुई में एक महीने से रह रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। बृहस्पतिवार को परिजन मृतक के शव को पिसावां स्थित उसके ननिहाल रन्नूपुर लेकर पहुंचे।
शव को कुतुबनगर चौकी के पास चौराहे पर रखकर हंगामा किया। परिजनों ने मृतक की पत्नी मोनिका पर आरोप लगाया कि वह अपने जीजा सुरेंद्र से फोन पर बातें करती थी। पति के समझाने पर नहीं मानती थी, इसी विवाद में लल्लन ने आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंचे सीओ मिश्रिख सुशील कुमार ने हंगामा कर रहे लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। बताया कि तहरीर के आधार पर मृतक की पत्नी और उसके जीजा के खिलाफ केस दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें