फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में दोस्त की मौत, भाई-बहन समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिसावां (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में बुधवार की देर शाम बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में मृतक का दोस्त भी घायल हुआ है। वहीं बाइक सवार भाई-बहन समेत तीन लोग गंभीर रूप जख्मी हो गए। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन

पिसावां इलाके के गांव माथन निवासी अकील (22) पुत्र शमशाद अपने दोस्त सिराजुद्दीन (20) पुत्र रहमत शाह के साथ बुधवार को बाइक से जिला मुख्यालय कोर्ट में पेशी करने आया था। पेशी से दोनों लोग बुधवार की शाम को बाइक से घर लौट रहे थे, इस बीच पिसावां इलाके में उदयपुर फरिहा के पास सामने से आ रही बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई।
हादसे में बाइक सवार अकील, सिराजुद्ददीन, दूसरी बाइक पर सवार हरदोई जिले के थाना पिहानी निवासी अब्दुल और उसकी बहन जरीना गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही सिराजुद्दीन की मौत हो गई। मिश्रिख अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जबकि अन्य घायलों की हालत को नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। एसओ पिसावां भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पंचानामा की कार्रवाई के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। परिवार ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। आगे की कार्रवाई जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें