फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: शरदकालीन गन्ने की बोआई के बताए फायदे

Sat, 08 Nov 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। गन्ना क्रय केंद्र, नबीनगर में शुक्रवार को गन्ना किसान गोष्ठी हुई। इसमें उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद, शाहजहांपुर के वैज्ञानिक प्रवीण कुमार कपिल व श्री प्रकाश यादव ने शरद कालीन गन्ने की वैज्ञानिक खेती के प्रति किसानों को जागरूक किया।
विज्ञापन

उन्होंने संतुलित उर्वरकों के प्रयोग, गन्ने के साथ सहफसली खेती, ट्रेंच विधि से चार फीट की दूरी पर गन्ना बोआई से होने वाले लाभ, मृदा परीक्षण, बीज चुनाव, कीट प्रबंधन, फसल प्रबंधन आदि विषयों पर जानकारी दी। उप महाप्रबंधक गन्ना विकास मनोज नरवाल ने किसानों को जागरूक करते हुए कहा कि शरदकालीन गन्ना बोआई का लक्ष्य निर्धारित करें व गन्ने की बोआई चार फीट की दूरी पर ही करें।
किसान अपनी सुविधा के अनुसार गन्ने के साथ सहफसली खेती अवश्य करें, इससे उत्पादन लागत घटेगी और किसान की आय बढ़ेगी। गोष्ठी को चीनी मिल के सीडीओ जयवर्धन सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर गन्ना विकास निरीक्षक परमेश्वर सिंह, रूपनारायण, अवधेश, लवकुश, कृपा शंकर, अशोक, जनार्दन, उमेश मिश्रा, हरनाम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें