सिधौली(सीतापुर)। विधायक व उपजिलाधिकारी ने साधन सहकारी समिति पर पहुंचकर अपनी निगरानी में खाद वितरित करवाईं। साधन सहकारी समिति जेधौरा पर भाजपा विधायक मनीष रावत, एसडीएम राखी वर्मा व कोतवाली प्रभारी बलवंत शाही ने पहुंचकर निरीक्षण किया।
मौके पर खाद का पैसा जमा कर चुके 47 किसानों को खाद वितरित करवाईं। सचिव सुरेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि खाद की कोई कमी नहीं है। एसडीएम ने किसानों से कहा कि समय से वे फार्मर रजिस्ट्री करवा लें, जिससे उन्हें समय पर खाद मिलने में परेशानी न आए। इसके अलावा सीरगंज, रमदाना, कृषक भारती सेवा केंद्र व कृभको क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया।