फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: विकास कार्यों का प्रस्ताव उपलब्ध कराएं बीडीसी

Tue, 07 Nov 2023 09:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रिख/सीतापुर। ब्लॉक सभागार में मंगलवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। मुख्य अतिथि विधायक रामकृष्ण भार्गव ने सभी सदस्यों से अपने वार्डों का अपेक्षित विकास कराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों का प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध करा दें, ताकि प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके।
विज्ञापन

ब्लाॅक प्रमुख रामकिंकर पांडेय ने कहा कि क्षेत्र पंचायत का समग्र विकास हमारी प्राथमिकता है। विकास खंड क्षेत्र को माॅडल ब्लॉक बनाने में सभी कर्मचारियों का विशेष सहयोग आवश्यक है। खंड विकास अधिकारी प्रवीन जीत ने क्षेत्र पंचायत से संबंधित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मनरेगा योजना रोजगार की गारंटी देती है। साथ ही मनरेगा योजना से गांवों में समग्र विकास भी हो रहा है। इस मौके पर सासंद प्रतिनिधि राजकुमार सोनी, एडीओ पंचायत सुनील त्रिवेदी, एपीओ मनरेगा विकास श्रीवास्तव, सचिव धीरेंद्र कुमार, प्रशांत सिंह, रामलखन वर्मा, विशाल चन्द्रा, हरीश कुमार, केशव कुमार, अमित शाहू, विनीत यादव, संजीव कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें