फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से चार दिन बंद रहेंगे बैंक

Wed, 23 Dec 2015 11:46 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं एटीएम पर भार अधिक पड़ने से पैसे का संकट आ सकता है। 24 को बारावफात का अवकाश है। 25 को क्रिसमश डे की छुट्टी है। इसके बाद 26 दिसंबर को शनिवार पड़ने से बैंकों में बंदी रहेगी।
विज्ञापन


अगले दिन रविवार की छुट्टी के कारण बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में लगातार चार दिनों तक बैंकों में कामकाज ठप रहेगा। वहीं बैंकों में लगातार छुट्टियां पड़ने से बुधवार को उपभोक्ताओं की भीड़ दिखी।

लोग अपने जरूरी काम निपटाने के साथ ही कैश का लेनदेन करते देखे गए। लोगों के मुताबिक बैंकों में लगातार छुट्टियां पड़ने से एटीएम पर ही आश्रित होना पड़ेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में कैश की किल्लत रहेगी। इससे बचने के लिए उपभोक्ताओं में बुधवार को ही पैसे निकालने की होड़ सी दिखी।
विज्ञापन


हालांकि अग्रणी बैंक प्रबंधक पुलक राय ने बताया कि बंदी को लेकर बैंकों को निर्देश दिए गए हैं कि अपने अधीन आने वाले एटीएम में पर्याप्त मात्रा में कैश की व्यवस्था रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें