फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमानत पर रिहा हुए आजम खां, उमड़े समर्थक

विज्ञापन
सीतापुर में जिला कारागार से छूटने के बाद अपने बेटों व समर्थकों के साथ पूर्व विधायक अनूप गुप्ता के - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। करीब दो साल तीन महीने से जिला कारागार में बंद समाजवादी पार्टी के विधायक और कद्दावर नेता आजम खां शुक्रवार को जमानत पर रिहा हो गए। बृहस्पतिवार देर रात ही उनकी रिहाई का फरमान रामपुर न्यायालय से जिला कारागार पहुंच गया था। रात से उनकी रिहाई के कयास लगाए जा रहे थे। शुक्रवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच आजम खां को रिहा कर दिया गया। इस दौरान उनके साथ उनके दोनों बेटे अब्दुल्ला और अदीब आजम, प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव भी मौजूद रहे जो सुबह ही जिला कारागार पहुंच गए थे।
विज्ञापन

27 फरवरी 2020 को सपा नेता आजम खां, उनकी पत्नी तंजीन फातिमा और छोटे बेटे अब्दुल्ला आजम खां को रामपुर से सीतापुर कारागार लाया गया था। करीब 10 महीने बाद ही उनकी पत्नी तंजीम फातिमा को जमानत पर रिहा कर दिया गया था। इसके बाद उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को भी जनवरी 2022 में जमानत मिल गई थी। आजम खां पर 88 केस दर्ज थे। इनकी भी रिहाई के काफी प्रयास किए जा रहे थे। लेकिन इस दौरान उन पर एक केस और दर्ज हो गया था। आजम को हर केस में जमानत मिल चुकी थी, केवल एक मामले में उनकी रिहाई काफी समय से अटकी हुई थी।
इस मामले में गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए आजम खां को अंतरिम जमानत दे दी थी। गुरुवार से ही उनकी रिहाई की संभावना जताई जा रही थी। लेकिन रामपुर न्यायालय में रिहाई का आदेश निर्धारित समय से न पहुंचने के कारण गुरुवार को आजम खां रिहा नहीं हो सके थे। देर रात में ही उनकी रिहाई का फरमान रामपुर न्यायालय से चलकर जिला कारागार पहुंच गया। शुक्रवार की सुबह होते ही कारागार के सामने भारी पुलिस बल मुस्तैद कर दिया गया। जेल आने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग लगा कर वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया।
विज्ञापन

सबसे पहले आजम खां के बडे़ बेटे अदीब आजम जिला कारागार पहुंचे और अपने पिता से मुलाकात की। कुछ देर बाद ही आजम खां के छोटे बेटे अब्दुला आजम मुरादाबाद के बिलारी विधानसभा सीट से विधायक फहीम के साथ पहुंचे और कारागार के भीतर चले गए। इसके बाद प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव का काफिला भी जिला कारागार पहुंच गया। सुबह 8:10 बजे आजम खां जेल से बाहर निकले और अपने बेटे अब्दुला आजम के साथ कार में बैठकर कड़ी सुरक्षा के बीच महोली के पूर्व विधायक अनूप गुप्ता के आवास पर पहुंच गए। जहां पर उनके समर्थकों ने आजम खां को मिठाई खिलाकर और फूलमाला पहना कर स्वागत किया। इस दौरान अनूप गुप्ता के घर पुलिस बल तैनात रहा। यहां से बाहर निकलने के बाद आजम खां को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिले की सीमा तक पहुंचा दिया गया। जहां से उनका काफिला रामपुर को रवाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें