फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई कोर्ट में पेश हुए आजम खां

विज्ञापन
सीतापुर में सांसद आजम खां को कोर्ट में पेशी के बाद जिला कारागार गाड़ी से लेकर जाती पुलिस। - संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। करीब पौने दो साल से कई मामलों में जेल में बंद सपा नेता व सांसद आजम खां को सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ सीबीआई कोर्ट में पेशी के लिए लखनऊ ले जाया गया। वहां से दोपहर में उन्हें वापस जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। आजम खां अपने बेटे के साथ जेल में बंद हैं।
विज्ञापन

पिछले साल कोरोना की दूसरी लहर में वह संक्रमित हो गए थे। लखनऊ में दो बार हुए इजाज के बाद अब हालत में सुधार है। जेल अधीक्षक सुरेश सिंह ने बताया कि आजम को सोमवार सुबह कड़ी सुुरक्षा के बीच सुबह 9 बजे लेकर लखनऊ ले जाया गया। वहां पर उनकी सीबीआई कोर्ट में पेशी हुई। जेल अधीक्षक ने बताया कि आजम खां फरवरी 2019 से जेल में बंद हैं। उनके साथ बेटे अब्दुल्लाह आजम भी जेल में बंद हैं। सीबीआई कोर्ट में पेशी के बाद आजम को दोपहर दो बजे जेल में शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें