मानवतावादी क्रांति दल के बैनर तले ग्रामीणों ने पेंशन व आवास योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। उसके बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष रामलखन गौतम का कहना है कि परसेंडी विकासखंड के रामकुमारी, रामरानी, शोभा, शिवकुमार के पास रहने के लिए आवास नहीं है। जीविकोपार्जन का कोई साधन नहीं है। इससे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ितों ने सरकारी मदद की कई बार गुहार लगाई।
लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित सुविधाओं को लेकर भटक रहे है। इसी प्रकार लहरपुर तहसील के ग्राम पट्टी सेवई मजरा कोरैया निवासी रामपती, केतकी, फुलझारा व मायादेवी की यही स्थिति है।
इन समस्याओं के कारण पीड़ितों को आए दिन दुश्वारियां उठानी पड़ रही है। मांग की इन पीड़ितों को सरकारी आवास व समाजवादी पेंशन का लाभ दिलाया जाए। ग्राम पंचायत सरैंया में खडंजा व नाली का निर्माण कराया जाए। इस मौके पर शिवकुमार गौतम, अवधेश आदि मौजूद रहे।