महोली। इलाके में नेशनल हाईवे पर तहसील के निकट रविवार शाम कार की टक्कर से ऑटो पलट गया। हादसे में छह लोग जख्मी हो गए। देवगवां निवासी रोशनी (28) अपने पति मुकेश (30) व पुत्र प्रियांशु के साथ रक्षाबंधन पर्व पर रघुबर दयालपुर अपने मायके आई थीं।
रविवार शाम रोशनी के पिता छत्रपाल (50) अपने ऑटो से बेटी और दामाद को वापस उसकी ससुराल देवगवां छोड़ने जा रहे थे। महोली कस्बे में बीहटगौर निवासी गोल्डी (30) व सावित्री (60) भी अपने गांव जाने के लिए उसी ऑटो पर सवार हो गई। तहसील मोड़ के पास पहुंचते ही पीछे से आ रही कार आटो में टकरा गई। जिससे ऑटो पलट गया। उसमें सवार सभी छह लोग घायल हो गए। हादसे के बाद हाइवे से गुजर रहे एक कार सवार ने सभी घायलों को अपनी कार में बिठाकर महोली सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से रोशनी व छत्रपाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। (संवाद)