फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकरन में पीआरवी के चालक पर चाकू हमला, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सकरन (सीतापुर)। सड़क हादसे की सूचना पर पहुंची पीआरवी के चालक पर एक दबंग ने चाकू से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के फौरन बाद ही पुलिस कर्मियों ने हमलावर को दबोच लिया। जख्मी पुलिस चालक को सीएचसी सांडा से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गैया। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सकरन इलाके के घासीपुरवा गांव निवासी शिवसागर पुत्र रमेश बाइक से खेेेत जा रहा था, इस बीच हाजीपुर गांव में सड़क पर खेल रहे एक किशोर सेे बाइक टकरा गई। ग्रामीणों की सूचना पर सकरन थाने की यूपी 112 पीआरवी मौके पर पहुंची। पीआरवी चालक श्रीप्रकाश यादव, आरक्षी रमाकांत व कमल किशोर ने गांव वालों से पूछताछ शुरू कर दी।
बताते हैं कि इस बीच वहां मौजूद तंबौर इलाके के रायमड़ोर निवासी मुन्ना ने चालक श्रीप्रकाश पर चाकू से वार कर दिया जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से भागने लगा लेकिन अन्य पुलिस कर्मियों ने उसको पकड़ लिया। हमले में घायल पुलिस कर्मी को सांडा सीएचसी ले जाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने सकरन थाना पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि पीआरवी चालक पर आरोपी ने चाकू से हमला किया है। हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी नशे का सेवन करता है। उसके पास से वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया है। केस दर्जकर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें