सीतापुर। तालगांव इलाके में घर में घुसकर किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने पहुंचे आरोपियों ने विरोध करने पर पीड़िता के भाई पर हमला कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस जांच कर रही है।
तालगांव इलाके के एक गांव की रहने वाली किशोरी शनिवार को घर पर अकेली थी। आरोप है कि गांव का एक युवक घर में घुस आया और किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। उसके शोर मचाने पर किशोरी का भाई आ गया। भाई के विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी के भाई की पिटाई कर दी। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। तालगांव के प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज कुशवाहा ने बताया कि घटना की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।