सीतापुर। कोतवाली बिसवां पुलिस ने डेढ़ साल से फरार 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया लियाहै। उसके कब्जे से अवैध असलहा व कारतूस बरामद हुए हैं।
चोरी और वध प्रतिबंधित पशु की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की थी। बिसवां के प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह के मुताबिक कस्बे के क्योंटीबादुल्ला निवासी रमजानी उर्फ नसीर पर करीब डेढ़ साल से फरार चल रहा था। एसपी ने रमजानी की गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। शुक्रवार रात रमजानी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से एक अवैध असलहा और कारतूस बरामद हुए हैं।