फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर मुजीब के करीबियों की सात करोड़ की संपत्ति जब्त

विज्ञापन
गैंगेस्टर आरोपी मुजीब अहमद के करीबी की संपत्ति जब्त करते एएसपी व एसडीएम। -संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। शहर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को आरोपी गैंगस्टर मुजीब अहमद के करीबियों की सात करोड़ की संपत्ति जब्त की है। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने करीबियों के नाम पर संपत्ति खरीदी थी। मुजीब ने एक घर पर अवैध कब्जा कर रखा था, जिसको भी जब्त करने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

एएसपी साउथ एनपी सिंह ने बताया कि गैंगस्टर का आरोपी मुजीब एक संगठित गिरोह बनाकर अपने साथियोें के साथ अपराध करता है। आरोपी के खिलाफ सरकारी जमीनों पर कब्जा करने, दुकानों से अवैध वसूली, अवैध रूप से वाहन स्टैंड बनाकर वसूली करने जैसे अपराध दर्ज हैं। अभी तक आरोपी की आय का कोई ज्ञात स्त्रोत सामने नहीं आया।
इसकी विवेचना करने के बाद डीएम कार्यालय में रिपोर्ट भेजी गई। डीएम के आदेश के बाद आरोपी के चाचा की गजपतिपुर थाना महोली में स्थित संपत्ति को जब्त किया गया। गैंगस्टर मुजीब के सहयोगी की मां के नाम गांव गजपतिपुर में दर्ज खाता संख्या 643 गाटा संख्या 520 को जब्त किया गया है।
विज्ञापन

अरोपी मुजीब के नौकर के नाम गांव गजपतिपुर काटरगंज स्थित खाता संख्या 25 गाटा संख्या 1226 को जब्त किया गया। एक और नौकर के नाम गांव इलसियाग्रंट स्थित खाता संख्या 00097, गाटा संख्या 359, 360, 301, 302 को जब्त किया है। इसी के साथ आरोपी के भतीजे के नाम दर्ज एक दुकान को जब्त किया गया है।
पुलिस ने शहर के कजियारा से दुर्गापुरवा जाने वाले मार्ग पर स्थित मकान को भी जब्त किया है। जिसे मुजीब ने बिना बैनामा के कब्जा कर रखा था। जब्त की गई संपत्ति की कीमत लगभग सात करोड़ रुपये आंकी गयी है। इससे पहले भी पुलिस ने आरोपी गैंगस्टर की करोड़ों की संपत्ति को जब्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें