फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: फायरिंग में आईपीएस के पिता समेत 10 गिरफ्तार

विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी 
विज्ञापन
महोली। अढ़ौरी बाईपास मोड़ पर जमीन के विवाद में रविवार को हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने सोमवार को 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में कैमहरा निवासी विपिन बाजपेयी भी शामिल हैं। विपिन बाजपेयी आईपीएस अधिकारी मयंक बाजपेयी के पिता हैं। उनके भाई भी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, देवरिया निवासी शोभना शुक्ला की तहरीर पर 22 नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, फायरिंग समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। तहरीर में कई राउंड फायरिंग करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
सीओ महोली नागेंद्र चौबे ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे और कारतूस बरामद किए गए हैं। मौके से तीन बाइक, एक इलेक्ट्रिक स्कूटी, एक पिकअप और लाठी-डंडे भी बरामद कर सीज किए गए हैं। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें