फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur: पुलिस लाइन के आवास में संदिग्ध अवस्था में मिला मुख्य आरक्षी का शव, पुलिस ने शुरू की जांच

Mon, 10 Aug 2026 11:35 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

मौके पर किसी आपराधिक घटना के साक्ष्य नहीं मिले हैं। फील्ड यूनिट ने मौके से साक्ष्य संकलित किए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
मुख्य आरक्षी अजय कुमार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित पुलिस लाइंस के टाइप वन आवास में सोमवार देर रात मुख्य आरक्षी अजय कुमार (40) का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। शव करीब तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर आवास में प्रवेश किया। कमरे के फर्श पर अजय का शव पड़ा था। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


उन्नाव निवासी अजय कुमार वर्ष 2006 बैच के सिपाही थे। पदोन्नति के बाद वह मुख्य आरक्षी बने थे। करीब एक वर्ष पहले उनका तबादला लखीमपुर खीरी जनपद में हो गया था। इसके बावजूद उन्होंने सीतापुर पुलिस लाइंस स्थित टाइप वन आवास संख्या 142 खाली नहीं किया था। वह इसी आवास से लखीमपुर खीरी ड्यूटी के लिए अप-डाउन करते थे।

सोमवार देर रात आवास से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को शक हुआ। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो अजय का शव मिला।
विज्ञापन


सीओ कपूर कुमार ने बताया कि मौके पर किसी आपराधिक घटना के साक्ष्य नहीं मिले हैं। फील्ड यूनिट ने मौके से साक्ष्य संकलित किए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें