फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को अगवा करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मछरेहटा (सीतापुर)। बच्चों को कार से अगवा करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों बच्चों को पुलिस ने शनिवार को ही खोज लिया था।
विज्ञापन

मछरेहटा इलाके के गुलाब पुरवा निवासी शत्रोहन के दस वर्षीय पुत्र बिजेंद्र व नौ वर्षीय बेटे आकाश, रामू राठौर के 11 वर्षीय बेटे कौशल को शुक्रवार दोपहर एक व्यक्ति ने अगवा कर लिया था।
किसी तरह परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी ने बच्चों को हाईवे किनारे जलालपुर में छोड़ दिया और भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को किसी तरह पता चला कि बच्चों को गुरेनी गांव का रिंकू अगवा कर ले गया था। इस पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की।
इंस्पेक्टर रामनरेश यादव ने बताया कि सुबह पौने छह बजे क्षेत्र के हरपालपुर मोड़ के पास से आरोपी रिंकू को गिरफ्तार कर लिया गया है।
उसके पास से बच्चों को अगवा करने में प्रयुक्त की गई कार भी बरामद कर ली गई है। बरामद कार आरोपी के भाई रंजीत के नाम है। पुलिस के मुताबिक रिंकू लखनऊ जाने की फिराक में था। पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें