फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: लखनऊ के साथ सीतापुर में भी पिला रहे थे जहरीली चाय

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र के फैजुल्लागंज से एसटीएफ व एफएसडीए की संयुक्त टीम ने 112 क्विंटल नकली चायपत्ती बरामद की है। इसके तार बिसवां से जुड़े हुए हैं। पुलिस टीम के मुताबिक, आरोपी व उसके परिजन लखनऊ के साथ सीतापुर के लोगों तक भी यह जहरीली चाय पहुंचा रहे थे। मामले में गिरफ्तार बिसवां निवासी मोहम्मद आरिफ ही काले कारोबार का मास्टरमाइंड है। बिसवां के स्थानीय निवासियों के मुताबिक, आरिफ बीते सात सालों से भी अधिक समय से चायपत्ती का कारोबार करता था। उसके भाई का एक गोदाम बिसवां कस्बे के काजीटोला में ही है। इस गोदाम में चायपत्ती का स्टॉक मौजूद रहता है। मामले में पुलिस ने आरिफ के भाई काजीटोला निवासी मोहम्मद ताहिर को भी आरोपी बनाया है।
विज्ञापन



पिता असलम साइकिल पर लगाते हैं फेरी
स्थानीय निवासियों ने बताया कि आरिफ के पिता असलम साइकिल पर फेरी लगाते हैं। इस दौरान वह दैनिक उपयोग की वस्तुओं की बिक्री का काम करते हैं। इसमें चायपत्ती भी शामिल है।

मोपेड से चलता था आरिफ
स्थानीय निवासियों ने बताया कि आरिफ के पास एक पुरानी मोपेड है। वह उसी से चलता था। उसके पास आलीशान मकान व अन्य संपत्ति के बारे में लोगों को पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें