फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनूप जलोटा के सुरों से सजेगा नैमिष महोत्सव

Sun, 20 Nov 2016 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नैमिष चक्रतीर्थ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नैमिष महोत्सव-2016 कई मायनों में खास होगा।  इस तीन दिवसीय आयोजन का शुभारंभ 27 नवंबर की शाम पवित्र चक्रतीर्थ पर भव्य अष्टकोणीय महाआरती से होगा। पहला आश्रम के निकट महोत्सव स्थल की साफ-सफाई कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 
विज्ञापन


इससे पहले सीतापुर में नैमिष महोत्सव का आयोजन किया जा चुका है। इस बार नैमिष तीर्थ के संत-महंतों, स्थानीय प्रबुद्ध जनों व डीएम की मंशा के अनुरूप नैमिष में आयोजन कराने का निर्णय लिया गया है। पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मुनींद्र अवस्थी ने बताया कि इस भव्य आयोजन के तहत 27 नवबंर को शाम साढ़े पांच बजे चक्रतीर्थ प्रांगण पर पुजारी राजनारायण पांडेय द्वारा चक्रतीर्थ की अष्टकोणीय महाआरती के साथ महोत्सव का श्रीगणेश होगा।

इस दौरान प्रेम प्रकाश दुबे द्वारा आरती गायन के बाद शाम आठ बजे महोत्सव स्थल पर आध्यात्मिक शाम संतों के नाम का धार्मिक कार्यक्रम होगा। इसके उपरांत प्रेम प्रकाश दुबे द्वारा भजन गायन का कार्यक्रम होगा। इसी क्रम में विख्यात संगीतकार मो. शेख इब्राहिम द्वारा फ्यूजन गायन और हार्ट एंड बीट का आकर्षक कार्यक्रम होगा। विनय गोस्वामी एवं उनकी टीम द्वारा श्रीकृष्ण लीला और बृज धाम की प्रसिद्ध बरसाने की होली का मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन


इस दौरान आयोजन के मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय लखनऊ के न्यायमूर्ति ऋतुराज अवस्थी मौजूद रहेंगे। 28 नवंबर को शाम साढ़े पांच बजे एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम में पीएसी की द्वितीय, 11वीं तथा 27वीं वाहिनी द्वारा बैंड प्रदर्शन का कार्यक्रम होगा। प्रसिद्ध कत्थक सोलो डांसर सुरभि सिंह टंडन व पूजा अग्रवाल की प्रस्तुति होगी। इसके बाद भजन गायक अनूप जलोटा का कार्यक्रम होगा।

कारगिल युद्ध के नायक शहीद कैप्टन मनोज पांडेय की माता मोहिनी पांडेय व पिता गोपी पांडेय को सम्मानित किया जायेगा। 29 नवंबर को शाम तीन बजे विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। शाम साढ़े पांच बजे यूथ आइकन व गायिका आयुषी पांडेय द्वारा लोकगीत व गीत गायन का कार्यक्रम होगा।

इसके बाद अजय याज्ञनिक द्वारा सुंदरकांड का विशिष्ट पाठ होगा। 30 नवंबर को मुख्य अतिथि, लखनऊ मंडलायुक्त भुवनेश कुमार की उपस्थिति में शाम साढ़े तीन बजे बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।

शाम साढ़े पांच बजे संतों के सम्मान का कार्यक्रम होगा और लोक गायिका वंदना मिश्रा द्वारा गीतों की प्रस्तुति होगी। इसके अलावा 27 नवंबर से 30 नवंबर तक सुबह 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें