फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: खड़े ट्रक से टकराया दूसरा ट्रक, खलासी की मौत

Mon, 27 Oct 2025 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
हादसे के बाद ट्रक के उड़े परखचे।
विज्ञापन
सिधौली/कुंवरगड्डी। सिधौली में नेशनल हाईवे पर गड़िया हसनपुर गांव के पास रविवार को सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में दूसरा ट्रक जा घुसा। हादसे में दूसरे ट्रक के खलासी की मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव के पास हाईवे पर रविवार सुबह सड़क के किनारे मौरंग लदा ट्रक खड़ा था। पीछे से दूसरे ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी। दूसरे ट्रक को जमाल चला रहे थे। उनके साथ हरदोई के संडीला लोखरियन खेड़ा निवासी तौकीर (35) खलासी के तौर पर मौजूद थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दूसरे ट्रक का केबिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। तौकीर व जमाल केबिन में फंस गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की सहायता से दोनों को केबिन से बाहर निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने खलासी तौकीर को मृत घोषित कर दिया। वहीं चालक को प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर बलवंत शाही ने बताया कि ट्रक को हटाते हुए सुबह ही यातायात बहाल कर दिया गया था। वाहन को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत

रेउसा (सीतापुर)। थानगांव इलाके के नई बस्ती प्राथमिक विद्यालय के पास रविवार को बाइक व ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। ग्राम पंचायत जिन्नापुरवा टापरा निवासी सुहेल (18) सुबह बाइक से कहीं जा रहे थे।
दूसरी तरफ से लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली आ रही थी। विद्यालय के पास दोनों की टक्कर हो गई। हादसे में सुहेल घायल हो गए। परिजन उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। थानाध्यक्ष विमल गौतम ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें