फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: दो पालियों में 24 मार्च से होंगी वार्षिक परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। परिषदीय विद्यालय की वार्षिक परीक्षा 24 मार्च से शुरू होंगी। विद्यार्थियों के लिए उत्तरपुस्तिकाएं कंपोजिट ग्रांट से खरीदी जाएंगी। प्रश्नपत्र डायट से तैयार होंगे। वार्षिक परीक्षा पांच दिन में समाप्त हो जाएगी। 31 मार्च को रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

एक अप्रैल को नौनिहालों को कक्षा उन्नति दे दी जाएगी। वार्षिक परीक्षा को लेकर विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है। पेपर डायट से तैयार किए जाएंगे। बीआरसी वार इन्हें भेजने की कवायद शुरू हो गई है। प्रश्नपत्र दो पालियों में कराए जाएंगे। उत्तरपुस्तिकाएं प्रधानाध्यापक कंपोजिट ग्रांट से खरीदना सुनिश्चित करेंगे। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया तैयारियां चल रही है।

औचक होगा निरीक्षण
वार्षिक परीक्षा का बीएसए व बीईओ सहित अन्य अफसर औचक निरीक्षण करेंगे। जिला स्तरीय कमेटी बनाने की कवायद चल रही है। शिक्षकों को हिदायत दी गई है कि वह बोर्ड पर प्रश्नपत्र व उत्तर न लिखें। अगर कोई ऐसा करता है तो विभागीय कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें