फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पहलगाम हिंसा पर फूटा आक्रोश, निकाला कैंडल मार्च

Mon, 28 Apr 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर। पहलगाम हिंसा में निर्दोष पर्यटकों की निर्मम हत्या से लोगों में भारी आक्रोश है। सोमवार को तुलसी परिवार ने कैंडल मार्च निकालकर आक्रोश व्यक्त किया। संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों ने श्री रामलीला मैदान स्थित पक्का तालाब तीर्थ पर इकट्ठा होकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद नारे लगाते हुए आतंकवादियों व पाकिस्तान के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की गई। वहीं, कैंडल मार्च निकाला गया। इसके बाद शोकसभा कर दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान तुलसी परिवार के संयोजक अपूर्व त्रिवेदी, अध्यक्ष निखिल मेहरोत्रा, महामंत्री सरोज अवस्थी, उमेंद्र, रवि वर्मा, दिवाकर व अन्य मौजूद रहे।

करणी सेना ने निकाला कैंडल मार्च

पिसावां (सीतापुर)। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले को लेकर लोगों का गुस्सा कम नहीं हो रहा है। करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने आतंकी हमले में मारे गए सैलानियों की आत्मा की शांति के लिए कस्बे के मुख्य चौराहे से लेकर ब्लाॅक परिसर स्थित शहीद स्तंभ तक कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन



करणी सेना के संजय सिंह ने कहा कि पाकिस्तान को सबक सिखाने का यह सही वक्त है। अजय सिंह ने कहा कि पाकिस्तान से बदला ही मृतकों को सच्ची श्रद्धांजलि देना है। कैंडल मार्च के दौरान लोग भावुक दिखाई दिए। उनकी आंखों में घटना को लेकर रोष भी नजर आया। गुस्साए लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान गौरव सिंह, राहुल सिंह, शिवप्रताप सिंह, आशू सिंह, रमाशंकर, अमन सिंह, राकेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें