फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अराजकतत्वों ने तोड़ी आंबेडकर प्रतिमा, ग्रामीणों में तनाव

Sun, 11 Aug 2024 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट (सीतापुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार देर शाम अराजकतत्वों ने आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। जानकारी मिलने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को किसी तरह शांत कराया। तहसीलदार ने नई प्रतिमा लगवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन


चकलापुर गांव में शुक्रवार देर शाम करीब एक फीट लंबी आंबेडकर प्रतिमा को अराजक तत्वों ने गिरा दिया। इससे प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। हंगामे की खबर पाकर पुलिस भी पहुंच गई।
तहसीलदार सदर ने ग्रामीणों को नई प्रतिमा लगाने का आश्वासन दिया। इस मामले में पुलिस ने गांव निवासी श्यामबहादुर, गोविंद रैदास और बबलू पाल पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अपराध निरीक्षक घनश्याम सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की तहरीर पर गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें